घोघरडीहा प्रखंड कार्यालय का डीएम आनंद शर्मा ने किया औचक निरीक्षण

घोघरडीहा प्रखंड कार्यालय का डीएम आनंद शर्मा ने किया औचक निरीक्षण

कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और स्वच्छता पर दिया विशेष जोर

मधुबनी | 03 जनवरी 2026

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने प्रशासनिक कार्यों की सतत निगरानी और सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को घोघरडीहा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यालय में संधारित सभी महत्वपूर्ण पंजियों की गहनता से जांच की।

जिलाधिकारी ने रोकड़ पंजी, उपस्थिति पंजी, आगत-निर्गत पंजी, लॉगबुक समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन करते हुए इनके अद्यतन संधारण, समयबद्ध प्रविष्टि एवं नियमानुसार रखरखाव पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्यालयीन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के क्रम में डीएम ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव और आम नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी कार्यालय जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं और कार्यसंस्कृति में अनुशासन, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व अत्यंत आवश्यक है।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, फुलपरास, डीसीएलआर फुलपरास, ओएसडी नितेश पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications