मधुबनी जिला में बिहार रूरल लीग का आगाज ,6 से 8 जनवरी तक ललित कर्पूरी स्टेडियम, झंझारपुर में होंगे ट्रायल।

मधुबनी जिला में बिहार रूरल लीग का आगाज,6 से 8 जनवरी तक ललित कर्पूरी स्टेडियम, झंझारपुर में होंगे ट्रायल।

खिलाड़ियों में गजब का उत्साह, 26 जनवरी से प्रारम्भ होंगे मैच।

मधुबनी:-

बिहार क्रिकेट संघ के गवर्निंग काउंसिल एवं बिहार रूरल लीग के संयोजक श्री ज्ञानेश्वर गौतम के द्वारा मधुबनी में पहुंच कर मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया गया। जिसमें उन्होंने विस्तार पूर्वक बिहार रूरल लीग के बारे में बताया की ये टूर्नामेंट बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने के लिये बिहार क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी जी का सपना था। इसमें मधुबनी जिला से 16 टीम बनेगी जो आपस में नाकआउट मैच खेलेगी। यहां के विजेता का मैच अगले राउंड में प्रत्येक जिले के विजेता के साथ होगी और वो भी एक नॉक आउट होगा। पांच प्रमुख टीम का आपस में लीग मैच आयोजित किया जायेगा फिर सेमीफाइनल और फाइनल खेला जायेगा। ज्ञानेश्वर गौतम जी ने बताया कि जो भी खिलाड़ी ने अपना निबंधन ऑनलाइन नहीं करवाया था वो भी चयन में भाग ले सकते हैं। साथ ही जो खिलाड़ी राज्य का प्रतिनिधित्व नहीं किया है उसको भी चयन प्रक्रिया में सम्मिलित किया जा सकता है।

इस अवसर पर मधुबनी जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव और वर्तमान कोषाध्यक्ष काली चरण ने बताया कि भारत में ये टूर्नामेंट अपने तरह का एकमात्र टूर्नामेंट है जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के उदयमान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। सचिव नवीन कुमार ने बताया कि बिहार रूरल लीग बिहार के गरीब खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अद्भुत मंच है।

मौके पर बिहार रूरल लीग के मधुबनी जिला के चयनकर्ताओं अर्जुन सिंह ‘बिन्दे’, श्रवण कुमार झा, सुमन झा, बिनोद कुमार दत्ता और रवि राजन के साथ प्रिंट मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बहुत पत्रकार मौजूद थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing