कपिलकेश्वर स्थित ककरौल मौजा के खेसरा संख्या 5304 पर अवैध जमाबंदी रद्द करने व सीमांकन का आदेश

मिथिला तक न्यूज, मधुबनी 

कपिलकेश्वर स्थित ककरौल मौजा के खेसरा संख्या 5304 पर अवैध जमाबंदी रद्द करने व सीमांकन का आदेश

जिले के रहिका अंचल अंतर्गत मौजा ककरौल, थाना संख्या 8, खेसरा संख्या 5304 से संबंधित अतिक्रमण मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अतिक्रमण वाद संख्या 01/2021-22 के तहत की गई सुनवाई में यह पाया गया कि कुल 11 व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से जमाबंदी संचालित की जा रही है। इस संबंध में राजस्व कर्मचारी राजीव कुमार को निर्देश दिया गया है कि वे सात दिनों के भीतर अंचल निरीक्षण के माध्यम से अवैध जमाबंदी के रद्दीकरण का प्रस्ताव समर्पित करें, ताकि आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके। आदेश की अवहेलना की स्थिति में संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

वहीं, इसी मामले में अंचल अमीन रवि कुमार,  महादेव कुमार एवं  जया प्रियवादनी को भी निर्देशित किया गया है कि वे पत्र प्राप्ति के तीन दिनों के भीतर खेसरा संख्या 5304 में चिन्हित सभी अतिक्रमित स्थलों का सीमांकन कर पेंट से स्पष्ट रूप से मार्किंग सुनिश्चित करें ,अंचल कार्यालय रहिका मधुबनी द्वारा जारी इन आदेशों को अत्यंत आवश्यक बताते हुए समयबद्ध अनुपालन पर जोर दिया गया है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing