नए साल की शुरुआत में महंगाई का झटका,  एलपीजी सिलेंडर हुआ 111 रुपये महंगा

नए साल की शुरुआत में महंगाई का झटका,  एलपीजी सिलेंडर हुआ रुपये महंगा

दिल्ली :-

साल 2026 की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने आम लोगों और कारोबारियों को झटका दे दिया है। 1 जनवरी 2026 से सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि राहत की बात यह है कि यह बढ़ोतरी केवल कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलोग्राम) तक सीमित रखी गई है, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 111 रुपये (लगभग 7 प्रतिशत) की बढ़ोतरी की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1,691.50 रुपये में मिलेगा, जो जून 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। इससे पहले दिसंबर 2025 में इसकी कीमत 1,580.50 रुपये थी।

गौरतलब है कि दिसंबर 2025 में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 10 रुपये और नवंबर में 5 रुपये घटे थे, लेकिन नए साल की शुरुआत में अचानक हुई इस बढ़ोतरी ने होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और अन्य गैर-घरेलू कार्यों में किया जाता है, ऐसे में कीमत बढ़ने से खाने-पीने की वस्तुओं के दामों पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

तेल कंपनियों के अनुसार, देश के अन्य मेट्रो शहरों में भी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगभग इतनी ही बढ़ोतरी की गई है। वहीं 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 के बाद से जस के तस बने हुए हैं, जिससे आम घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications