बेनीपट्टी में डिजिटल मीडिया यूनियन की बैठक संपन्न, विवेक मुस्कान अध्यक्ष मनोनीत

बेनीपट्टी में डिजिटल मीडिया यूनियन की बैठक संपन्न, विवेक मुस्कान अध्यक्ष मनोनीत

मिथिला:-

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में गुरुवार को डिजिटल मीडिया यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मधुबनी और दरभंगा जिले से जुड़े करीब 60 डिजिटल पत्रकारों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की समिति एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।

बैठक में अध्यक्ष पद पर विवेक मुस्कान, उपाध्यक्ष अखलाक सिद्दीकी, सचिव बिदेश्वर नाथ झा तथा कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार झा को मनोनीत किया गया। इसके अलावा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 9 अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया गया।

बैठक के दौरान संगठन के संविधान निर्माण, सदस्यता की शर्तें, कमिटी के चुनाव सहित कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर निर्णय लिया गया। यह भी तय किया गया कि संगठन से जुड़े सभी सदस्यों की अद्यतन सूची यूनियन की वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी। साथ ही सदस्यता शुल्क एवं वार्षिक सहयोग राशि भी निर्धारित की गई।

डिजिटल मीडिया यूनियन का वार्षिक सम्मेलन मधुबनी एवं दरभंगा जिला मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। वहीं आने वाले दिनों में संगठन की बैठकें मधुबनी और दरभंगा के सभी अनुमंडलों एवं प्रखंडों में आयोजित की जाएंगी। जानकारी दी गई कि अगले वर्ष मार्च महीने में संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव मतदान प्रक्रिया के माध्यम से कराया जाएगा।

बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने संगठन को और सशक्त बनाने तथा डिजिटल पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications