भाजपा जिला कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई

भाजपा जिला कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई

मधुबनी।

आज 25 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागार में जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता में भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती सुशासन दिवस एवं शताब्दी वर्ष के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए सिद्धांतों एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित विधायक सुजीत पासवान ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का राष्ट्र निर्माण में दिया गया अतुलनीय योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके विचारों, आदर्शों और राजनीतिक जीवन को स्मरण करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है।

मौके पर अटल जी के राजनीतिक जीवन, कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे कार्यकर्ताओं और अतिथियों ने देखा। विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने कहा कि अटल जी ऐसे महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने राजनीति की शुचिता, सत्ता की सेवा और विचारधारा को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा।

जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी सत्ता में रहे हों या विपक्ष में, उनकी वाणी में कभी कटुता नहीं रही और उनके निर्णय सदैव व्यापक राष्ट्रहित में रहे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र कुमार यादव ने कहा कि आज देश अटल जी के आदर्शों को केवल श्रद्धा नहीं, बल्कि संकल्प के रूप में स्वीकार कर रहा है।

कार्यक्रम में संयोजक सुबोध चौधरी, जिला महामंत्री सरोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर, प्रशांत ठाकुर, राधा देवी, संतोष भगत, प्रमोद सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, संजय पांडेय, विष्णु राउत, प्रफुल्ल चंद झा, जिला पार्षद विनोद प्रसाद, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रतिमा रंजन, रितु मंडल, रीना सर्राफ, उदय जायसवाल, अशोक कुशवाहा, आईटी सेल जिला संयोजक आदित्य झा, कार्यालय प्रभारी कन्हैया साह, जिला प्रवक्ता शेखर सुमन, विश्वजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को आत्मसात कर सुशासन के मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications