मधुबनी जिला स्थापना दिवस व महोत्सव का भव्य समापन, युवा वालेंटियर्स टीम सम्मानित

मधुबनी जिला स्थापना दिवस व महोत्सव का भव्य समापन, युवा वालेंटियर्स टीम सम्मानित
मधुबनी।


जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दो दिवसीय मधुबनी जिला स्थापना दिवस एवं मधुबनी महोत्सव का भव्य समापन उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस गौरवशाली आयोजन को सफल बनाने में पर्दे के पीछे रहकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मृत्युंजय मिश्र के नेतृत्व वाली युवा वालेंटियर्स टीम को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य और समर्पण के लिए जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।
सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) ने संयुक्त रूप से मृत्युंजय मिश्र और उनकी पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। महोत्सव के दौरान युवाओं की टीम ने भीड़ नियंत्रण, आगंतुकों की सहायता, स्वच्छता प्रबंधन तथा वीआईपी प्रोटोकॉल के सुचारू संचालन में सक्रिय और अनुकरणीय भूमिका निभाई।
सम्मान समारोह के दौरान अधिकारियों ने कहा कि युवाओं के निस्वार्थ सहयोग के बिना इतने बड़े आयोजन को अनुशासित और सफल तरीके से संपन्न कराना कठिन होता। मृत्युंजय मिश्र के नेतृत्व में टीम ने सेवा, अनुशासन और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
टीम लीडर मृत्युंजय मिश्र ने इस सम्मान के लिए मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा, जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने जिले की स्थापना और सांस्कृतिक उत्सव में योगदान देना पूरी टीम के लिए गर्व की बात है। यह सम्मान भविष्य में भी युवाओं को सामाजिक कार्यों और प्रशासनिक सहयोग के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर टीम के अन्य सदस्य, जिला प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing