बिस्फी प्रखंड के अधिकांश सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता की जिलाधिकारी से शिकायत

बनते ही टूटने लगी सड़के : अभियंता एवं संवेदक के सांठगांठ से की जा रही करोड़ों की सरकारी राशि का बंदरबांट – विष्णुदेव सिंह यादव

बिस्फी प्रखंड के अधिकांश सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता की जिलाधिकारी से शिकायत

फोटो: परसौनी इटहर पथ जो कि बनते ही टूटने लगी

Madhubani

बिस्फी प्रखंड क्षेत्र में आरईओ बेनीपट्टी के द्वारा अधिकांश सड़क निर्माण में घटिया निर्माण कार्य कर घोर अनियमितता बरती जा रही हैं। संवेदक के द्वारा प्राक्कलन के अनुसार कार्य नहीं करवा कर घटिया स्तर का कार्य करवा रहें है जिस कारण सड़क छः महीना भी नहीं टिक सकता है। राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव सिंह यादव ने इस संबंध में जिला पदाधिकारी को पत्र लिख कर कहा है कि बिस्फी प्रखंड क्षेत्र में आरईओ बेनीपट्टी के द्वारा बनाए गए अधिकांश सड़क में घटिया स्तर का सामग्री लगाया हैं। ऐसे में इस निर्माण कार्य की जांच कराना बेहद जरूरी हैं। आरईओ बेनीपट्टी के द्वारा वर्तमान में भैरवा से नरसाम तक जारी प्राक्कलन के अनुसार सड़क निर्माण नहीं कर घटिया स्तर का कार्य करवाया जा रहा है। एक भी जगह प्राक्कलन बोर्ड नहीं लगा है। वहीं कठेला कब्रिस्तान के समीप मात्र एक इंच मेटल से ही ढलाई किए जाने पर स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा किए गए विरोध के बाद संवेदक के द्वारा सड़क निर्माण कार्य एक दिन बंद रखा। लेकिन संवेदक ने ग्रामीणों को डरा धमका कर अपने दबंगई से फिर प्राक्कलन की अनदेखी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है जिससे स्थानीय ग्रामीणों के बीच रोष व्याप्त है ।

इसी प्रकार परसौनी से इटहर गांव तक निर्माण कराए गए सड़क परसौनी हाई स्कूल के उतर एक महीना के अंतराल में ही सड़क जर्जर हो गया है जिससे सड़क के गुणवत्ता पर सवालिया निशान उठ रहा है । पतौना से नूरचक गांव तक आरईओ के द्वारा घटिया स्तर का सड़क बनाया गया है। राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि ने आरोप लगाया है कि विभागीय अभियंता एवं संवेदक के सांठगांठ से प्रखंड क्षेत्र में घटिया सड़क निर्माण करवा कर सरकारी राशि का लूटखसोट किया गया है जिसकी जांच भी कराने की मांग डीएम से की गई है ।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications