विजय दिवस पर आरएसएस मधुबनी द्वारा प्रहार महायज्ञ, 10 हजार से अधिक प्रहार लगाए

विजय दिवस पर आरएसएस मधुबनी द्वारा प्रहार महायज्ञ, 10 हजार से अधिक प्रहार लगाए

MithilaTak News 

मधुबनी | 16 दिसंबर

1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मधुबनी नगर द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर विजय दिवस के अवसर पर प्रहार महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवक बंधुओं ने अनुशासन और एकात्मता का परिचय देते हुए 10,000 से अधिक प्रहार लगाए।

कार्यक्रम की शुरुआत संघ प्रार्थना से हुई। इसके उपरांत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मधुबनी एवं स्थानीय समाज के बंधुओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया, जिससे वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

 

इस अवसर पर आरएसएस जिला प्रचारक श्री बसंत कुमार, जिला शारीरिक टोली सदस्य एवं दंड शिक्षण प्रमुख रंजित राम, बस्ती कार्यवाह श्रवण प्रधान, विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख धीरेंद्र झा, बस्ती पालक पुरुषोत्तम राजपाल, उमेश राजपाल सहित संजय प्रसाद, अजय प्रसाद, मनोज कुमार मुन्ना, अरविंद यादव, कन्हैया कापड़ी, विवेक प्रसाद, सुरेन्द्र प्रसाद, प्रकाश पूर्वे, पिंटू राउत, गणेश प्रसाद, विश्वजीत, आनंद समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक बंधुगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications