हरलाखी जिला परिषद क्षेत्र-01 से समाजसेविका बिट्टु मिश्रा की एंट्री, चुनावी सियासत में बढ़ी हलचल

हरलाखी जिला परिषद क्षेत्र-01 से समाजसेविका बिट्टु मिश्रा की एंट्री, चुनावी सियासत में बढ़ी हलचल

Madhubani:-

मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड अंतर्गत जिला परिषद क्षेत्र संख्या-01 में चुनावी माहौल अचानक गरमा गया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार मिथिला जागरूकता अभियान फाउंडेशन की संचालिका एवं जानी-मानी समाजसेविका बिट्टु मिश्रा जिला परिषद सदस्य पद के लिए चुनावी मैदान में उतर सकती हैं।

बताया जा रहा है कि जैसे ही उनके चुनाव लड़ने की चर्चा सामने आई, क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं। समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं विरोधी खेमे भी अपनी रणनीति पर मंथन में जुट गए हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिट्टु मिश्रा पिछले करीब 12 वर्षों से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला उत्थान और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर लगातार सक्रिय रही हैं। ज़मीनी स्तर पर किए गए उनके कार्यों के कारण उनकी एक साफ-सुथरी और संघर्षशील छवि बनी है, जिसका सीधा असर उनकी बढ़ती लोकप्रियता में दिख रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यदि बिट्टु मिश्रा आधिकारिक तौर पर चुनावी मैदान में उतरती हैं, तो यह हरलाखी क्षेत्र की राजनीति में एक अहम मोड़ साबित हो सकता है। उनके उतरने से मुकाबला न सिर्फ रोचक होगा, बल्कि कई समीकरण भी बदल सकते हैं।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications