सघन गृह संपर्क अभियान का विस्तार, पंचप्रण की दी गई जानकारी

सघन गृह संपर्क अभियान का विस्तार, पंचप्रण की दी गई जानकारी

Madhubani:-

श्रीराम के आशीर्वाद से दिनांक 13 दिसंबर को सघन गृह संपर्क अभियान प्रखंड की विभिन्न पंचायतों—मैलाम, गंगद्वार, देवहार, गनौली, शिवा एवं मरुकिया—में सफलतापूर्वक संचालित किया गया। अभियान के दौरान संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक नागरिकों से संपर्क कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पंचप्रण की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण का परिरक्षण, स्व-आधारित जीवन शैली एवं नागरिक शिष्टाचार जैसे विषयों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर इन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया और समाज में सकारात्मक चेतना के विस्तार पर बल दिया।

कार्यक्रम में नेतृत्वकर्ता के रूप में राजेश जी, राजनारायण जी, अनिल जी, मनीष जी, ब्रह्मदेव जी, संतोष जी, अनुज जी, देवेंद्र जी, कृष्णदत्त जी, दानीदत्त जी, ललित जी, अजय जी, नवींद्र जी, विनीत जी, सुमन जी, सुभाष जी, आदित्य जी, सूरज जी, चिरंजीव जी सहित सैकड़ों की संख्या में सहयोगियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और अभियान को मजबूती प्रदान की।

संघ की ओर से जानकारी दी गई कि यह सघन गृह संपर्क अभियान कल दिनांक 14 दिसंबर 2025 को मदनेश्वर स्थान, अँधरा उत्तर, गौर अँधरा, जलसइन, डुमरा एवं ठाढी दक्षिण क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा।

संघ का उद्देश्य इस अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच बनाकर राष्ट्रीय चेतना को सशक्त करना तथा सामाजिक एकता और समरसता को और अधिक मजबूत करना है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing