जिलाधिकारी ने आधुनिक बस स्टैंड और ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने आधुनिक बस स्टैंड और ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का किया निरीक्षण

मधुबनी, 10 दिसंबर 2025

MithilaTak News 

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सोमवार को मधुबनी में प्रस्तावित आधुनिक बस स्टैंड और नवनिर्मित ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति, तकनीकी मापदंडों और समय-सीमा का विस्तृत आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

 

आधुनिक बस स्टैंड के संबंध में परियोजना निदेशक ने जिलाधिकारी को बताया कि योजना की डिजाइन का एनआईटी पटना द्वारा वेटिंग (Vetting) पूरा कर लिया गया है और स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।

इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यालय के साथ लगातार समन्वय रखा जाए, ताकि स्वीकृति में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे तेजी, पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नया बस स्टैंड नगर के यातायात प्रबंधन और यात्री सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार लाएगा।

इसके बाद जिलाधिकारी ने नवनिर्मित ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैक की संरचना, सुरक्षा मानकों और संचालन व्यवस्था को बारीकी से परखा और जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नितेश कुमार पाठक, परियोजना निदेशक, उप-परियोजना निदेशक, संवेदक तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाए, ताकि आम जनता जल्द ही इन सुविधाओं का लाभ उठा सके।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing