किसानो की मांग को लेकर माकपा करेंगे 10 दिसंबर को धरना प्रदर्शन
बिस्फी मधुबनी:-

बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के जन प्रतिनिधियो एवं राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने बिहार सरकार एवं बिहार सरकार में कृषि मंत्री से प्रखंड क्षेत्र के सभी 28 पंचायती में असमय अति वृष्टि एवं मौथा तुफान से हुई फसल नुकसान का अनुदान दिए जाने की मांग की जा रही है. किसानों का कहना और जमीनी हकीकत है कि किसान के खेत मे अभी भी पानी लगा हुआ है. फिर भी धान कटनी कर रहे हैं. अधिकांश धान का फसल पानी में डूब कर नुकसान हो गया है. गेहूं खेती भी किसानों का करना मुश्किल हो गया है. सब्जी खेती भी नुकसान हो गया है. ऐसी हालत में किसानों का कमर टूट गया है. लेकिन सरकार के द्वारा 12 पंचायत को ही अनुदान इनपुट के लिए चयन किया है. शेष पंचायत को अनुदान से वंचित करना किसानों का सीधा काल के गाल में सामने वाली स्थिति उत्पन्न हो गई है. किसान कि माली हालात पर सवाल उठाने वाले कोई जनप्रतिनिधि नहीं है. इधर माकपा के जिला मंत्री मनोज कुमार यादव ने प्रखंड क्षेत्र के सोलह पंचायत को इनपुट अनुदान की मांग करते हुए 10 दिसंबर को प्रखंड कृषि कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि किसान की इस पीड़ाओं पर सरकार का ध्यान आकृष्टि करना है. सरकार एवं सरकार के अधिकारी से लेकर मंत्री तक पत्राचार की जाएगी.