मधुबनी महोत्सव में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति ने दिया स्वच्छता का अनोखा संदेश

मधुबनी महोत्सव में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति ने दिया स्वच्छता का अनोखा संदेश

मधुबनी

मधुबनी जिले के 53वें स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव के अवसर पर वाटसन हाई स्कूल के खेल मैदान परिसर में अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार द्वारा बनाई गई अनोखी सैंड आर्ट आकर्षण का केंद्र बनी रही। कलाकार ने अपनी विशेष रेत-कला के माध्यम से स्वच्छता का महत्वपूर्ण संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपनी कलाकृति में एक महिला की सुंदर प्रतिमा के साथ दो डस्टबिन—नीले रंग में सूखा कचरा और हरे रंग में गीला कचरा—को दर्शाया। साथ ही, उन्होंने “स्वच्छ गांव, स्वच्छ शहर” का संदेश उकेरते हुए स्वच्छ भारत अभियान को रेत कला के माध्यम से जीवंत रूप दिया।

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपनी पूरी कलाकृति में “स्वच्छ मधुबनी, स्वस्थ मधुबनी” का संदेश देते हुए जिलेवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने की अपील की। उनकी यह रचनात्मक पहल महोत्सव में पहुंचे लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही और सभी ने इस अनूठी कला की सराहना की।

मौके पर दरभंगा प्रमंडल आयुक्त कौशल किशोर, एसपी योगेन्द्र कुमार, डीडीसी सुमन प्रसाद साह, सदर एडीओ चंदन कुमार झा समेत अन्य वरीय पदाधिकारीयों ने सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की कलाकृति की सराहना करते बधाई दी।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing