आज से बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र, शपथ के साथ शुरू होगा ‘नीतीश 10.0’ का नया अध्याय
पटना, 1 दिसंबर —

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र का पहला दिन नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के लिए निर्धारित है। इसके साथ ही 2025 के चुनावों के बाद गठित नए सदन में नीतीश कुमार सरकार (नीतीश 10.0) का औपचारिक कार्यकाल भी शुरू माना जा रहा है। इस बार सदन में एनडीए का स्पष्ट बहुमत है, जबकि विपक्ष काफी कमजोर नजर आ रहा है।
सूत्रों के अनुसार जदयू के वरिष्ठ नेता नरेंद्र नारायण यादव को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। वे ही सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के बाद विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। सदन के सुचारु संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
स्पीकर पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। जानकारी के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार इस पद के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं। एनडीए के अंदर इस नाम पर सहमति बनती हुई दिख रही है।
वहीं, पूर्व स्पीकर नंदकिशोर यादव को इस बार टिकट नहीं मिला था, ऐसे में उनकी राजनीतिक भूमिका सीमित हो गई है।