मधुबनी में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 का भव्य आगाज़

  1. मधुबनी में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 का भव्य आगाज़

MithilaTak News

मधुबनी:-

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव 2025 का रविवार को मिथिला चित्रकला संस्थान, सौराठ (मधुबनी) में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मधुबनी विधायक माधव आनंद, उप निदेशक-सह-जिला जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीतीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर की।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक माधव आनंद ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि युवा जिस भी विधा—कला, संस्कृति, खेल या अन्य क्षेत्रों—में आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन दिया जाएगा, ताकि वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने युवा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह मंच स्वयं को साबित करने और नई दिशा देने का सुनहरा अवसर है। जिला प्रशासन द्वारा भी कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं।

कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया और उत्सव स्थल पूरे दिन ऊर्जावान और सांस्कृतिक वातावरण से सराबोर रहा।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing