मधुबनी में जिला स्थापना दिवस एवं मधुबनी महोत्सव 1–2 दिसंबर को, तैयारियाँ जोरशोर से.

मधुबनी में जिला स्थापना दिवस एवं मधुबनी महोत्सव 1–2 दिसंबर को, तैयारियाँ जोरशोर से.

MithilaTak News


मधुबनी, 29 नवम्बर 2025

मधुबनी जिले में 1 और 2 दिसंबर 2025 को जिला स्थापना दिवस सह मधुबनी महोत्सव उत्सव एवं उत्साह के माहौल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की भव्यता और सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देश पर सभी आयोजन समितियाँ पूरी तरह सक्रिय हैं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

समाहरणालय समेत सभी महत्वपूर्ण सरकारी भवनों को नीली रोशनी से सजाया जा रहा है, जिससे पूरे शहर में उत्सव का वातावरण बन गया है।
1 दिसंबर की सुबह जिलेभर से युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों तथा स्कूल-कॉलेज के बच्चों की सहभागिता से प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

साथ ही दो दिनों तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायन–वादन–नृत्य प्रतियोगिता, तथा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके।

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होगा विकास मेला, जिसमें उद्योग विभाग, डीआरडीए, उत्पाद विभाग, कृषि, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभाग अपने–अपने विकास कार्यों, उपलब्धियों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाएंगे।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि संध्या कार्यक्रमों में स्थानीय व लोक विख्यात कलाकारों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। सभी समितियाँ अपने अधिकार क्षेत्र के अनुसार जिम्मेदारियाँ निभा रही हैं ताकि आयोजन को सफल और यादगार बनाया जा सके।

मधुबनी में इस बार जिला स्थापना दिवस का आयोजन पहले से अधिक आकर्षक और जनसहभागिता से परिपूर्ण होने जा रहा है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing