मधुबनी नगर निगम की बड़ी पहल: अतिक्रमण हटाने से लेकर वेडिंग जोन विकास तक व्यापक योजना

मधुबनी नगर निगम की बड़ी पहल: अतिक्रमण हटाने से लेकर वेडिंग जोन विकास तक व्यापक योजना

मधुबनी

मधुबनी शहर को जाम और अवैध अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती के नेतृत्व में निगम की टीम ने शहर के भीड़भाड़ वाले कई इलाकों का व्यापक निरीक्षण किया। टीम में एसडीओ चंदन कुमार झा, टाउन प्लानर अदनान अहमद, नगर प्रबंधक विनय प्रकाश, रितु कुमारी, स्वच्छता पदाधिकारी अमिताभ गुंजन, पार्षद मनीष सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण टीम ने गिलेशन मंडी, कोर्ट कैंपस,  कोतवाली चौक, हॉस्पिटल रोड सहित कई प्रमुख मार्गों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अतिक्रमणकारी दो दिनों के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटा लें। वेंडर्स को भी निर्धारित वेंडिंग ज़ोन में शिफ्ट होने का आदेश दिया गया है। दो दिनों बाद नगर निगम स्वयं कार्रवाई करेगा तथा अतिक्रमण पाए जाने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

 

गिलेशन मंडी में सबसे अधिक अनियमितता उजागर

 

निरीक्षण के दौरान गिलेशन मंडी में दुकानों के मूल आवंटन और वास्तविक संचालन में भारी अनियमितताएँ सामने आईं।

शिकायत मिली थी कि कई दुकानें एक व्यक्ति के नाम पर आवंटित हैं, लेकिन संचालन कोई दूसरा कर रहा है। वहीं नगर निगम को निर्धारित किराया मिलता है, जबकि कुछ दुकानदार अपनी दुकानें अधिक दर पर सब-लेट कर रहे हैं।

 

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि—

गिलेशन मंडी की सभी दुकानों का पूरा डाटा दो दिन में तैयार किया जाए

उसके बाद मंडी को नियमित करने तथा आधुनिक तरीके से विकसित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी

 

सब्जी मंडी के वेंडर्स को व्यवस्थित करने की दिशा में भी जल्द कदम उठाए जाएंगे

 

 

“अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं” — एसडीओ

 

एसडीओ चंदन कुमार झा ने कहा कि अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा कि हर इलाके में वेंडिंग ज़ोन को व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाएगा ताकि व्यापारियों को सुविधा मिले और बाजार जाममुक्त रहें।

 

“गिलेशन मंडी को जल्द विकसित किया जाएगा” — नगर आयुक्त

नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने कहा कि गिलेशन मार्केट का पूरा डेटा दो दिनों में तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद मंडी को व्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप देने का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि निगम शहर को जाम और अवैध अतिक्रमण की समस्या से मुक्त कराने के लिए गंभीर है और कार्रवाई में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

मधुबनी नगर निगम की यह सख्त पहल शहर में यातायात सुगमता और बाजारों में सुव्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications