जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण
मधुबनी, 25 नवंबर 2025

जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा ने मंगलवार को ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत किया गया, जिसके अनुसार ईवीएम वेयरहाउस में रखी मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच अनिवार्य है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम से संबंधित सभी सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की। इसके साथ ही वीवीपैट गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था का भी विस्तार से जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर बल दिया।

इस दौरान एडीएम मुकेश रंजन झा, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत शेखर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।