नीतीश मिश्रा: बढ़ते कद की काट या संगठन की बड़ी जिम्मेदारी ?

*नीतीश मिश्रा: बढ़ते कद की काट या संगठन की बड़ी जिम्मेदारी?

*मंत्रिमंडल से बाहर रहने पर मिथिला में तेज हुई चर्चाएं

Written By MithilaTak News

मधुबनी:-

झंझारपुर के लोकप्रिय विधायक और पूर्व मंत्री नीतीश मिश्रा को एक बार फिर नीतीश सरकार के मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने के बाद से मिथिला में तरह–तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक, हर तरफ एक ही सवाल गूंज रहा है—क्या नीतीश मिश्रा किसी राजनीतिक साज़िश के शिकार हुए हैं, या फिर उनका लगातार बढ़ता राजनीतिक कद ही इस बार उन पर भारी पड़ गया? क्या भाजपा उन्हें संगठन में कोई बड़ी भूमिका देने की तैयारी कर रही है? इसी प्रकार की बहसें कल से लगातार तेज होती जा रही हैं।

दोबारा मंत्रिमंडल से बाहर—लोगों में बढ़ी नाराज़गी

यह पहली बार नहीं है जब नीतीश मिश्रा को सरकार गठन के दौरान मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया हालांकि बाद में विभाग की विस्तारित होने पर मंत्री का जिम्मेदारी सौंपा गया। लेकिन इस बार स्थिति बिल्कुल अलग है—बीते कार्यकाल में उन्होंने पर्यटन एवं उद्योग मंत्री के रूप में जिस दक्षता से काम किया, उससे लोगों की अपेक्षाएँ उनसे कहीं अधिक बढ़ गई थीं।

इसी कारण इस बार उनका मंत्रिपद से बाहर रह जाना न केवल मीडिया की सुर्खियों में आ गया, बल्कि आम लोगों और समर्थकों के बीच रोष भी देखने को मिल रहा है।

साज़िश की बू?—जमीनी कार्यकर्ताओं के आरोप

झंझारपुर और आसपास के क्षेत्रों में नीतीश मिश्रा के कई जमीनी कार्यकर्ता खुले तौर पर यह आरोप लगाने लगे हैं कि एनडीए के ही एक बड़े स्वजातीय नेता ने अंतिम क्षण में उनकी छुट्टी करवा दी।

मिथिला में यह धारणा तेजी से चर्चा में है कि नीतीश मिश्रा का बढ़ता प्रभाव और बड़े नेता के रूप में उभरते कद ने उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सबसे अधिक मतों से जीत—क्या भारी पड़ गया भारी जनसमर्थन?

इस बार के विधानसभा चुनाव में नीतीश मिश्रा ने बिना किसी स्टार प्रचारक को बुलाए अपने दम पर चुनाव लड़ा और झंझारपुर में रिकॉर्ड मतों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह जीत उनके व्यक्तिगत नेतृत्व, कार्यकर्ता–आधारित नेटवर्क और साइलेंट ग्राउंड मैनेजमेंट का परिणाम थी।

जीत के बाद मिथिला में उनके समर्थन में जगह–जगह पोस्टर लगाए गए जिसमें उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की गई।

ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या उनका बढ़ता कद ही उन्हें सत्ता से दूर कर गया?

क्या मिलेगी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी या दूसरे बड़े जिम्मेदारी?

सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेतृत्व नीतीश मिश्रा को उनकी लंबी संसदीय पृष्ठभूमि, उच्च शैक्षणिक योग्यता और चुनाव प्रबंधन की रचनात्मक क्षमता को देखते हुए संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर विचार कर रही है।

कई अहम विकल्पों पर चर्चाएं चल रही हैं— जैसे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

हालांकि उनके समर्थक इस संभावना को “सेटिंग पोस्ट” बताकर खारिज कर रहे हैं। उनका कहना है कि मिश्रा को फिर से उद्योग मंत्री बनाया जाना चाहिए क्योंकि उसी विभाग में उन्होंने सबसे प्रभावी तरीके से काम किया था।

उद्योग मंत्री के रूप में मिला राष्ट्रीय स्तर का पहचान

अपने छोटे से कार्यकाल में नीतीश मिश्रा ने जिस तरह इन्वेस्टर मीट, इन्वेटर्स मीट, स्टार्टअप्स से संवाद और बिहार में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय भूमिका निभाई, उसकी वजह से वे बिहार और बिहार के बाहर भी चर्चित हुए।

बिहार में स्वरोजगार, इनोवेशन और उद्योग–उन्मुख वातावरण बनाने की दिशा में उन्होंने जो माहौल तैयार किया, वह लोगों को साफ–साफ याद है।

यही कारण है कि उनके समर्थक इस बार उन्हें उसी विभाग में दोबारा देखने के लिए दिन–रात मांग उठा रहे थे।

कई बड़े मीडिया का भी आया रिएक्शन

बड़े बड़े मीडिया ने यह सवाल उठाया कि आखिर नीतीश मिश्रा को इस बार कैबिनेट से बाहर क्यों रखा गया?

उनकी यह सवाल न केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो गई बल्कि इस मुद्दे पर बहस को और अधिक हवा मिल गई।

मिथिला की राजनीति में बढ़ता प्रभाव—एक बड़ी वजह?

पिछले कुछ वर्षों में नीतीश मिश्रा न केवल झंझारपुर बल्कि पूरे मिथिलांचल में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक चेहरे के रूप में उभरे हैं।

उनकी सधी हुई राजनीतिक शैली, बेदाग छवि, मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक कार्य में दक्षता ने उनका कद लगातार बढ़ाया है।

कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मिथिला में किसी नेता का तेजी से उभरना अक्सर सत्ता संतुलन को प्रभावित करता है, और इस बार भी यही हुआ हो सकता है।

क्या यह भाजपा की लम्बी रणनीति का हिस्सा है?

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा कई बार तुरंत मंत्रिमंडल में जगह देने के बजाय ऐसे नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण पद देकर व्यापक जिम्मेदारी देती है जिनसे वह भविष्य में बड़ी भूमिका की उम्मीद करती है।

ज्ञात हो कि भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष, संगठन प्रभारी, विधानसभा अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आदि पदों की अहमियत कई बार मंत्री पद से भी अधिक होती है।

ऐसा माना जा रहा है कि नीतीश मिश्रा को भी इसी प्रकार की किसी बड़ी रणनीतिक भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा है।

जनता का सवाल—कब तक इंतजार?

नीतीश मिश्रा के समर्थकों और आम जनता का बड़ा वर्ग यह पूछ रहा है कि जब एक नेता अपनी योग्यता, मेहनत और जनसमर्थन के आधार पर भारी जीत हासिल करता है तो उसे कैबिनेट में क्यों नहीं शामिल किया जाता?

लोगों में यह चर्चा भी चल रही है कि यदि ऐसे सक्षम और युवा चेहरे को मंत्री पद नहीं दिया जाएगा तो इससे मिथिला क्षेत्र में पार्टी की छवि प्रभावित हो सकती है।

आगे क्या?—कयासों का दौर जारी..!

फिलहाल, राजनीति की इस जटिल कहानी में किसी निष्कर्ष तक पहुँचना जल्दबाजी होगी। लेकिन इतना तय है कि

नीतीश मिश्रा का बढ़ता कद,

जनता का उनके प्रति समर्थन,

संगठन में उनकी संभावित भूमिका,

और मिथिला की सत्ता–समीकरण

इन सब कारणों की वजह से वे आने वाले दिनों में राजनीति की एक बड़ी और निर्णायक भूमिका में जरूर दिखाई देंगे।

NDA सरकार के इस नए कार्यकाल में नीतीश मिश्रा कहाँ और किस रूप में दिखाई देंगे—यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन एक बात तय है कि उनकी राजनीतिक यात्रा अब पहले से कहीं ज्यादा प्रभावशाली और निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुकी है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications