मधुबनी में लूट के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, एक अपराधी गिरफ्तार

मधुबनी में लूट के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, एक अपराधी गिरफ्तार

Madhubani 

मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के महुआ एकडारा गांव में बुधवार की देर रात लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मदन यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, देर रात लगभग तीन अपराधी घर में घुसकर लूटपाट करने लगे। इसी दौरान घर में सोए दंपति की नींद खुल गई। गृहस्वामी मदन यादव ने साहस दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया। इसके बाद बदमाशों ने बचने के लिए ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली मदन यादव को लग गई। वे मौके पर ही गिर पड़े।

फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में मदन यादव को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान सुक्की गांव निवासी दिव्यांशु पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और एक बाइक बरामद की है।

सूचना मिलते ही खजौली थाना पुलिस और एसपी योगेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है।

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटना पैसे के लेन-देन के विवाद से जुड़ी प्रतीत हो रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार अपराधियों की तलाश जारी है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications