मतगणना के पूर्व संध्या पर मधुबनी में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

मतगणना के पूर्व संध्या पर मधुबनी में फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

मधुबनी, 13 नवंबर 2025 —


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार की देर संध्या जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

यह फ्लैग मार्च आर.के. कॉलेज के गेट संख्या-1 से शुरू होकर मीणा बाजार एवं आसपास के शहरी इलाकों से होकर गुज़रा। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और मतगणना दिवस पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।

फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी, और अर्धसैनिक बलों के जवान शामिल रहे।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना केंद्र और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे जिले में गश्ती दल सक्रिय रहेंगे और किसी भी तरह की अफवाह या गड़बड़ी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और मतगणना दिवस पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखें।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing