मधुबनी विधानसभा से एनडीए उम्मीदवार माधव आनंद आज करेंगे नामांकन, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत रहेंगे शामिल

मधुबनी विधानसभा से एनडीए उम्मीदवार माधव आनंद आज करेंगे नामांकन, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत रहेंगे शामिल

सरोज झा

मधुबनी।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने मधुबनी सीट से रालोमो के वरिष्ठ नेता माधव आनंद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसी क्रम में आज शनिवार , 18 अक्टूबर को वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस मौके पर एनडीए की ओर से भव्य शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की गई है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने इसकी जानकारी दी।

माधव आनंद ने बताया कि उनके नामांकन कार्यक्रम में कई राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे। इनमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद समेत कई केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। नामांकन के बाद एक विशाल जनसभा भी आयोजित की जाएगी, जिसमें ये नेता जनता को संबोधित करेंगे।

माधव आनंद ने कहा कि वे एनडीए के उम्मीदवार जरूर हैं, लेकिन मधुबनी जिले के बेटे हैं और हमेशा इस क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि मधुबनी की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। सड़कों की जर्जर स्थिति, जलजमाव, कैनाल की गंदगी और ओवरब्रिज जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं।

उन्होंने वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में मधुबनी विधानसभा का अपेक्षित विकास नहीं हुआ। कैनाल की सफाई और अतिक्रमण हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसके कारण हर साल जलजमाव की समस्या गंभीर होती जा रही है।

माधव आनंद ने जनता से अपील की कि वे शनिवार को सुबह 11 बजे आयोजित नामांकन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शंभूआर के स्कूल में पहुंचें और क्षेत्र के विकास के लिए उन्हें अपना आशीर्वाद दें। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभांशु झा, जिला प्रभारी अर्जुन साहनी, रालोमो जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार, वरिष्ठ नेता देवेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing