नवरात्र में मां की ममता शर्मसार, खेत में मिला नवजात शिशु

नवरात्र में मां की ममता शर्मसार, खेत में मिला नवजात शिशु

शक्ति ठाकुर 

मधुबनी 

मधुबनी जिला अंतर्गत रहिका प्रखंड के नगर थाना क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मधुबनी मेडिकल कॉलेज के नजदीक कैटोला केशवपुर गांव में सुबह एक महिला ने देखा कि खेत में कुत्ता एक नवजात शिशु को घसीट रहा है। यह दृश्य देखकर उसने शोर मचाया और तुरंत ग्रामीणों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दिलीप यादव, पवन कुमार, सुस्मित यादव, रामबृक्ष पासवान, शक्ति ठाकुर, लालबाबू पासवान सहित अन्य ग्रामीणों ने इस कृत्य की घोर निंदा की।

ग्रामीण शक्ति ठाकुर ने तुरंत 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। नगर थाना मधुबनी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृत नवजात को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दुख का माहौल है। ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि मां की ममता को कलंकित करने वाली इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद शर्मनाक हैं।

लोगों का कहना है कि नवरात्र जैसे पावन पर्व पर नवजात को इस तरह खेत में फेंक देना अमानवीय और हृदय विदारक है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गई है। वहीं, ग्रामीणों ने दोषियों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications