रथोस घाट सहित चार पुलों का हुआ शिलान्यास ,आठ सड़कों का भी हुआ शिलान्यास 

रथोस घाट सहित चार पुलों का हुआ शिलान्यास ,आठ सड़कों का भी हुआ शिलान्यास 

चंद्र मोहन मिश्रा 

मधुबनी/बिस्फी:-

बिस्फी सांसद अशोक यादव,विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल,विधान परिषद् सदस्य घनश्याम ठाकुर ने रविवार को रथोस- कटैया पुल,कमलाबाडी,रघौली एवं नरसाम – दुरजोलिया पथ में बनने बाले चार पुलों की आधारशिला रखी। पुल रथोस,कमलावाडी एवं रघौली में धौंस नदी पर बनेगी।एक साथ चार पुलों का शिलान्यास क्षेत्र के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। चारों पुल के निर्माण पर 24 करोड़ की राशि खर्च होगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डा अशोक यादव ने कहा कि केन्द्र और राज्य की एनडीए सरकार जाति-पांति में नहीं विकास में विश्वास करती है। जबकि विरोधी पक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं होने से केवल उलूल-जुलूल व्यक्तव्य देकर सिर्फ जनता को गुमराह और ठगने में लगी है ।बिहार में केन्द्र सरकार के सहयोग से सभी क्षेत्रों जैसे सड़क,अस्पताल,शिक्षा,सिंचाई, खेल सहित अन्य क्षेत्रों लगातार विकास हो रहा है।पहले की सरकारों ने सरकारों ने किसान,मजदूर,गरीब,महिलाओं की घोर उपेक्षा की हे। वर्तमान सरकार सबका साथ सबका विकास को अपना कर बिहार को विकसित राज्य बनाने के प्रयास में जुटी है। सांसद ने कहा कि रथोस घाट में पुल का शिलान्यास करते हुए अपार खुशी हो रही है। क्षेत्र वासियों की पुल बनाने की मांग काफी पुरानी थी। 14 अप्रैल 2018 को रथोस में पुल बनाने का आश्वासन दिया था। जिसका आज शिलान्यास हो रहा है। विधायक हरिभूषण ठाकुर बचोल ने कहा कि बिस्फी विधानसभा में पांच साल में जितना विकास हुआ है उतना पचास साल में नहीं है।बिस्फी की पहचान बाबा विद्यापति से है। पूर्व के पिछले दस सालों में एक ईंट भी बाबा विद्यापति की जन्म स्थली बिस्फी में नहीं लगायी गयी। जब 2005 में वह पहली बार विधायक बने तो विद्यापति के जन्मस्थान की घेराबंदी करवायी।मेरे इस कार्यकाल में 20 करोड़ की लागत से विद्यापति स्थल का सौन्दर्यकरण का काम किया जा रहा है। बिस्फी में सड़क,पुल,पुलिया,अस्पताल,सामुदायिक भवन,स्कूल भवन सहित सभी क्षेत्रों में जोरदार विकास हुआ है।क्षेत्र में चार सौ करोड़ से अधिक का काम हुआ है। विधायक ने कहा कि आप दस साल के काम को देखे फिर मेरे पांच साल के कार्यक्रम को आपको फर्क नजर आ जायेगा। बचौल ने कहा कि आप सबों ने हमें तीन-तीन बार विधायक बनाया है। आप मुझे एक मौका और दीजिए मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपकी सेवा बेटा बनकर करता रहूंगा। विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर ने कहा कि रथोस में पुल बनने से बेनीपट्टी प्रखंड के लोगों को भी फायदा होगा। वर्तमान विधायक हरिभूषण बचोल आपके सुख-दुख में हमेशा साथ रहते हैं।इस पुल की स्वीकृति के लिए सांसद और विधायक ने काफी प्रयास किया।श्री ठाकुर ने हरिभूषण ठाकुर बचोल को एक बार फिर से वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। सभा को ,कंचन सिंह,चन्द्रजीत यादव, चन्द्रवीर कुमार यादव,सुभाष झा,अभीजित पासवान, विनो राम, आदि ने भी संबोधित किया।मंच संचालन राजकिशोर मिश्र बुलेट ने किया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing