बरौनी स्टेशन से लापता हुए 72 वर्षीय वृद्ध
भीड़ में पत्नी से बिछड़ने के बाद से अता-पता नहीं
दरभंगा:-

बरौनी स्टेशन पर 22 सितंबर 2025 को एक वृद्ध व्यक्ति ट्रेन से उतरते समय लापता हो गए। जानकारी के अनुसार लापता व्यक्ति की पहचान दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर गांव निवासी पवन कुमार झा (72 वर्ष), पिता – जयकांत झा के रूप में हुई है। वे अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर रहे थे। बताया जाता है कि कान से कम सुन पाने के कारण पत्नी की आवाज नहीं सुन सके और भीड़ में छूट गए। पत्नी आवाज देती रही लेकिन ट्रेन आगे बढ़ गई और वे स्टेशन पर बिछड़ गए।

परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना दी है और खोजबीन की जा रही है। किसी को इनके संबंध में जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने अथवा परिजनों से संपर्क करने की अपील की गई है।9534467824