महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार सरकार का ऐतिहासिक कदम

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार सरकार का ऐतिहासिक कदम

मधुबनी।

महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने एक नई मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ₹10,000 की पहली किस्त सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित की जाएगी। आगे चलकर महिलाओं को ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।

इस ऐतिहासिक योजना का शुभारंभ 26 सितंबर 2025 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार उपस्थित रहेंगे। इसी कार्यक्रम के दौरान 75 लाख महिलाओं के खातों में राशि का सीधा अंतरण किया जाएगा।

मधुबनी जिले में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर भवन (टाउन हॉल) में किया जाएगा। यहाँ जिले के सभी जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी तथा जीविका स्वयं सहायता समूह की 1000 से अधिक दीदियां मौजूद रहेंगी। साथ ही, कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी सुनिश्चित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बन सकें।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing