समिति की बैठक सम्पन्न, सड़क सुरक्षा पर दिए गए सख्त निर्देश

समिति की बैठक सम्पन्न, सड़क सुरक्षा पर दिए गए सख्त निर्देश

सरोज कुमारी झा

मधुबनी।

जिलाधिकारी आनंद शर्मा के निर्देशानुसार नगर आयुक्त अनिल चौधरी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं विद्यालय परिवहन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा, हिट एंड रन मामलों में त्वरित मुआवजा, यातायात प्रबंधन, ब्लैक स्पॉट सुधार, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग जैसी समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का सख्ती से पालन कराते हुए नियमित रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि हिट एंड रन मामलों में शत-प्रतिशत गंभीरता बरती जाए और पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं में घायल और मृतकों का आंकड़ा तथा एंबुलेंस की उपलब्धता का प्रतिवेदन थानों से उपलब्ध कराने को कहा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर लगातार अभियान चलेगा। ओवरलोडिंग, बिना निबंधित वाहन और निर्धारित मार्ग से इतर चलने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली चौक से थाना चौक तक विशेष निगरानी बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया।

पथ निर्माण विभाग को सभी आवश्यक स्थलों पर साइनेज लगाने, नियमित साइट विजिट करने और ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ठोस कदम उठाने का निर्देश मिला। बार-बार दुर्घटना वाले स्थलों पर रैंबल स्पीड ब्रेकर बनाने पर भी जोर दिया गया।

विद्यालय स्तर पर छात्रों में जागरूकता बढ़ाने के लिए वाद-विवाद, स्लोगन, पेंटिंग प्रतियोगिता और विचार गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। हेलमेट जांच अभियान को नियमित रखने और थानों में एंबुलेंस तत्परता जांचने हेतु औचक मॉक ड्रिल कराने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पुलिस विभाग सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications