बिस्फी के रामनगर टोला में पुलिया निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश

बिस्फी के रामनगर टोला में पुलिया निर्माण में अनियमितता, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandra mohan Chaudhary 

मधुबनी, बिस्फी प्रखंड।

बिस्फी प्रखंड अंतर्गत सोहास तेघड़ा से सिमरी बाज़ार को जोड़ने वाली सड़क पर रामनगर टोला में बन रही पुलिया के निर्माण कार्य में घोर अनियमितता का आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया का निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुसार नहीं किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, पुलिया का निर्माण राज्यसभा सांसद डॉ. फ़ैयाज अहमद के ऐच्छिक कोष से लगभग 14 लाख की लागत से कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया की चौड़ाई कम रखी गई है और निर्माण कार्य में घटिया स्तर के मटेरियल — जैसे 10 एमएम का सरिया, घटिया सीमेंट, बालू और गिट्टी — का प्रयोग किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के निर्माण से न केवल भारी वाहनों का परिचालन असंभव होगा, बल्कि छोटे वाहनों के आवागमन में भी दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी। मौके पर मौजूद मनोज यादव, वकील चौपाल, लालबहादुर यादव, हरि यादव सहित कई ग्रामीणों ने विरोध जताया। लेकिन विरोध के बावजूद संवेदक द्वारा दबंगई दिखाते हुए कार्य जारी रखा गया।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस कार्य के पेटी कांट्रेक्टर मो. कामिल हैं और एएलआईओ मधुबनी के अभियंता की मिलीभगत से सरकारी राशि की लूट-खसोट की जा रही है।

इधर, बिहार प्रदेश युवा जनता दल के प्रदेश महासचिव सुभाष कुमार ने भी पुलिया निर्माण में अनियमितताओं को लेकर जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराने की मांग की है। उन्होंने हाल में हुए सभी निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने की भी मांग की है

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing