माकपा नेताओं ने विस्फी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर दिया धरना 

माकपा नेताओं ने विस्फी प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर दिया धरना 

Chandra mohan Chaudhary 

मधुबनी:-

भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) मधुबनी विस्फी लोकल कमिटी द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर जोरदार धरना दिया गया। माकपा के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। धरना स्थल पर ललित कुशवाहा की अध्यक्षता में आम सभा हुई।सभा को संबोधित करते हुए सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि विहार और देश में मोदीजी एवं नीतीश कुमार मनमर्जी पर उतारू हैं, डबल इंजन की सरकार अपने वादे भूलकर जनता को धोखा देने का काम कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि दोनों मिलकर बड़े उद्योगपति का कठपुतली बन बैठे हैं देश की संपदा पर अमीरों को कब्जा दिलाया जा रहा है, उन्होंने भागलपुर में अडानी कंपनी को 1 रुपए प्रतिवर्ष एग्रीमेंट कर 1050 एकड़ जमीन मुफ्त में देने का काम किया जबकि किसान की हालात बेहद खराब हो गया है।किसानों को फसल क्षति का बीमा लाभ नहीं मिल रहा है पश्चिमी कोशी नहर का हाल बेहद खराब है किसानों को मुफ्त में बिजली देने की आवश्यकता है। विहार सरकार बसेरा 1 एवं 2 के तहत भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल जमीन नहीं दिया जा रहा है।

मधुबनी के सभी उद्योग बंद पड़े हैं जबकि नीतीश कुमार वादा करके चालू नहीं कर सके, खेती पर आधारित जिला में सुखाड़ है और अभी तक सुखा क्षेत्र घोषित नहीं किया गया है बिस्फी प्रखंड में प्रमुख ने समिति कि योजना मे करोड़ों रुपैया योजनाओं में फर्जीवाड़ा कर गबन किया है जिसको जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग ।सभा को विस्फी लोकल सचिव बाबूलाल महतो ने कहा कि बिस्फी में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण करने की मांग किया सभा को विन्दु यादव, ललित कुशवाहा, अखिलेश पंजियार, अरुण कुमार,केवल मुखिया, लालू प्रसाद यादव, पुरनी देवी,सोगारथ मुखिया,बेचन सदाय, सीताराम यादव, दिलीप यादव, महेश सहनी, विनोद यादव, मोसाफीर मुखिया एवं अन्य लोगों ने सभा को सम्बोधित किया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications