मधुबनी में अपहरण की कोशिश नाकाम, तीन आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी:-

जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र के विक्रमरही गांव में 22 सितम्बर की सुबह ग्रामीणों की सतर्कता से अपहरण की बड़ी घटना टल गई। तीन युवक एक लड़की का अपहरण कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से आरोपियों को कब्जे में लेकर जब्त सामान को विधिवत सील किया और अभियुक्तों को थाना लाया। गिरफ्तार युवकों की पहचान विकाश कुमार यादव (मेलवा), महंत कुमार (धावघाट) और सचिन कुमार कामत (सहोरवा) के रूप में हुई है। पीड़िता की मां के लिखित आवेदन पर घोघरडीहा थाना कांड संख्या 157/2025 दर्ज की गई है। आरोपियों पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों की तत्परता से लड़की सुरक्षित बचा ली गई।