मधुबनी नगर निगम की लापरवाही, दुर्गा पूजा में गंदगी से जूझ रही जनता

मधुबनी नगर निगम की लापरवाही, दुर्गा पूजा में गंदगी से जूझ रही जनता

मधुबनी, 24 सितम्बर।

दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व के दौरान जहां शहर में स्वच्छता और व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए, वहीं मधुबनी नगर निगम की लापरवाही साफ झलक रही है। इस बार शहर के कई कॉलोनियों और मोहल्लों में मुख्य रास्तों पर जलजमाव और कीचड़ की समस्या ने श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

वार्ड संख्या 35 में हालात इतने खराब हो गए कि आक्रोशित स्थानीय जनता ने स्वयं रास्ते की सफाई कर डाली। वार्ड पार्षद कैलाश सहनी का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम के स्वच्छता पदाधिकारी से फोन पर संपर्क किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरन लोगों ने मिलकर रास्तों की सफाई कर पूजा-अर्चना के लिए मार्ग को सुगम बनाया।

सुबह-शाम बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चियां मंदिरों में पूजा-अर्चना और सांझ दिखाने जाती हैं, लेकिन गंदगी और कीचड़ के कारण उन्हें कीचड़ से होकर जाना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि त्योहार में नगर निगम को विशेष ध्यान देना चाहिए था, लेकिन निगम की उदासीनता के चलते आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम बार-बार शिकायत के बावजूद केवल “मूकदर्शक” बना हुआ है। अंततः कई वार्डों में युवाओं और ग्रामीणों ने खुद सफाई अभियान चलाकर पानी निकाला और रास्ते को चलने योग्य बनाया।

इस मामले में नगर निगम के सिटी मैनेजर राजमणि कुमार ने दावा किया है कि पूजा पंडाल तक जाने वाले सभी मार्गों की सफाई करवाई जा रही है। इसके लिए अतिरिक्त सफाई मित्रों को लगाया गया है, और पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग नगर आयुक्त अनिल चौधरी व स्वच्छता पदाधिकारी अमिताभ गुंजन कर रहे हैं।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications