लोजपा कार्यालय डकैती प्रयास कांड का 07 दिनों में सफल उद्भेदन, 03 अपराधी गिरफ्तार

लोजपा कार्यालय डकैती प्रयास कांड का 07 दिनों में सफल उद्भेदन, 03 अपराधी गिरफ्तार

मधुबनी।

राजनगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज सात दिनों के भीतर 13 सितम्बर 2025 को रांटी स्थित लोजपा पार्टी कार्यालय में हुई डकैती प्रयास कांड का सफल उद्भेदन किया है। पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और एक पल्सर मोटरसाईकिल बरामद किया है।

 

गिरफ्तार अपराधियों में रविन्द्र कुमार सिंह (27 वर्ष, निवासी गोबरौरा, थाना खजौली), राजीव रंजन रौशन (28 वर्ष, निवासी खजौली) तथा नवीन कुमार (24 वर्ष, निवासी मैनाटोला, थाना खजौली) शामिल हैं। तीनों अपराधियों पर पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं। राजीव रंजन रौशन पर मधुबनी, दरभंगा और सीतामढ़ी जिलों में डकैती, लूट और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के मामले लंबित हैं, जबकि रविन्द्र और नवीन हाल में राजनगर थाना क्षेत्र में दर्ज आर्म्स एक्ट व अन्य मामलों में नामजद किए गए थे।

 

घटनाक्रम के अनुसार, 20 सितम्बर की रात राजनगर थाना पुलिस को गश्ती के दौरान सूचना मिली कि तीन अपराधी पल्सर बाइक से बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। पुलिस ने तत्काल कसियौना पुल के पास घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। तलाशी में रविन्द्र के पास से देशी कट्टा, कारतूस और नोकिया मोबाइल, राजीव के पास से वीवो मोबाइल व पल्सर बाइक बरामद की गई।

 

पूछताछ में तीनों ने कबूल किया कि 13 सितम्बर की रात लोजपा पार्टी कार्यालय में हुई डकैती में वे शामिल थे और इस वारदात को कुल 12 अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया था। फिलहाल, गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ राजनगर थाना कांड संख्या 421/25 दिनांक 21.09.2025, धारा 25 (1-बी)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing