मधुबनी: अपहरण के कुछ घंटे बाद सकरी से युवती बरामद, आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी, 23 सितम्बर : मधुबनी नगर थाना पुलिस ने शनिवार को हुई एक युवती के अपहरण मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सकरी से युवती को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिले के मनीगाछी निवासी मो. मुस्ताकिम का पुत्र मो. जसिम ने मधुबनी नगर क्षेत्र की एक युवती का अपहरण कर लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की। टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई और सोमवार रात सकरी से छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई थी और लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस की तत्परता से परिजनों ने राहत की सांस ली है।