मधुबनी : विधायक ने राज्यसभा सांसद के पुत्र और प्रतिनिधि के खिलाफ थाना में की शिकायत
Madhubani (Bisfi) :-

मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड में शुक्रवार को हिंदी के एक समाचार पत्र द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम के दौरान बिस्फी विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल के साथ दुर्व्यवहार मामले में विधायक ने रहिका थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में विधायक ने बिस्फी के पूर्व विधायक सह राज्यसभा सांसद डा. फै़याज़ अहमद के पुत्र व राजद नेता आसिफ़ अहमद तथा सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव यादव सहित 25 अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया है। विधायक का आरोप है कि चौपाल कार्यक्रम में मुझे और राजद नेता आशिफ अहमद को भाग लेना था जहां मैं पहुँचा लेकिन आशिफ अहमद वहाँ नहीं पहुंचे और उनकी सोची समझी चाल पर वहाँ मेरे साथ राजद कार्यकताओं ने अमानवीय व्यावहार किया। कार्यक्रम के दौरान राजद नेता आसिफ़ अहमद के कहने पर सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव यादव ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया । वहीं, मौके पर मौजूद अज्ञात 25 लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी तथा धक्का-मुक्की, गाली गलौज भी की। घटना की जानकारी मिलने पर रहिका थाना अध्यक्ष ने बताया कि विधायक का आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।