राहुल-तेजस्वी की वोट अधिकार यात्रा पर भाजपा जिलाध्यक्ष का हमला, कहा— “प्रधानमंत्री की स्व. माता जी के लिए अपशब्द राजनीति की नीचता की पराकाष्ठा”

राहुल-तेजस्वी की वोट अधिकार यात्रा पर भाजपा जिलाध्यक्ष का हमला, कहा— “प्रधानमंत्री की स्व. माता जी के लिए अपशब्द राजनीति की नीचता की पराकाष्ठा”

मधुबनी, गुरुवार:

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माता जी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक राजनीति में अब तक की सबसे बड़ी नीचता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह यात्रा “अपमान, घृणा और स्तरहीनता की सारी सीमाएँ पार कर चुकी है।” उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने पहले तो बिहार के लोगों का अपमान करने वाले नेताओं— स्टालिन और रेवंत रेड्डी—को बुलाकर बिहारवासियों को आहत किया और अब स्थिति यह है कि वे प्रधानमंत्री की पूज्य स्वर्गीय माता जी को गाली दिलवा रहे हैं।

प्रभांशु झा ने कहा कि मंच से जिस भाषा का प्रयोग किया गया, उसे दोहराना भी संभव नहीं। यह लोकतंत्र और भारतीय संस्कृति पर कलंक है। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा—

“राहुल और तेजस्वी अगर हजार बार कान पकड़कर उठक-बैठक करके भी माफी मांगें, तब भी बिहार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।”

भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस बयान को “शर्मनाक, अशोभनीय और लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला” करार देते हुए कहा कि जनता आने वाले चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing