डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

मधुबनी, 28 अगस्त 

जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खाद्यान्न वितरण, राशन कार्ड निर्गत, आधार सीडिंग, निरीक्षण कार्य सहित कई विषयों पर विस्तृत समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं गंभीरता से की जाए तथा सभी पात्र लाभुकों को सहजता एवं समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण की केवल खानापूर्ति से काम नहीं चलेगा बल्कि उसका सकारात्मक परिणाम भी दिखना चाहिए।

डीएम ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राशन दुकानों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें और साप्ताहिक जांच के दौरान पंचायतों में जाकर ग्रामीणों से जन वितरण प्रणाली की वास्तविक स्थिति का फीडबैक भी लें।

बैठक में जिलाधिकारी ने अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर अनुश्रवण, सतर्कता एवं निगरानी समिति की नियमित बैठकें कराने का निर्देश दिया। प्रखंड स्तर पर कम बैठकें आयोजित होने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया और अविलंब निर्धारित संख्या में बैठकें आयोजित करने का आदेश दिया।

समीक्षा के क्रम में जुलाई और अगस्त 2025 माह के खाद्यान्न उठाव एवं वितरण, ऑफलाइन व ऑनलाइन राशन कार्ड, आरटीपीएस टाइमलाइन, प्रवासी मजदूरों से जुड़े प्रतिवेदन, निरीक्षण प्रतिवेदन, आपूर्ति कार्यालय से संबंधित न्यायालयीन वाद, जनता दरबार, सीपीग्राम, मानवाधिकार, लोक शिकायत एवं सेवांत लाभ से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।

डीएम ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर बेहतर कार्य करने वाले प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाए जबकि लगातार खराब प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन झा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन झा, जयनगर अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपट्टी अनुमंडल पदाधिकारी, झंझारपुर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार गौरव, फुलपरास अनुमंडल पदाधिकारी, जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम सहित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing