ब्राह्मण समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट पर साइबर थाना में शिकायत, कानूनी कार्रवाई की मांग

ब्राह्मण समुदाय के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट पर साइबर थाना में शिकायत, कानूनी कार्रवाई की मांग

मधुबनी —

प्राथमिकी दर्ज करवाने गए साइबर थाना में वरीय अधिवक्ता का फोटो

परशुराम जागृति अभियान के अध्यक्ष एडवोकेट अजय झा ‘यश’ ने फेसबुक पर ब्राह्मण समुदाय के विरुद्ध कथित अपमानजनक और भड़काऊ पोस्ट किए जाने के मामले में साइबर थाना, मधुबनी में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

शिकायत के अनुसार, 12 अगस्त 2025 को मधुबनी निवासी सुरेंद्र कुमार चौधरी सतघारा ग्राम थाना रहिका निवासी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसमें आरोप लगाया गया कि “ब्राह्मण एक ऐसा जाति है जो उपनयन और जनेऊ में गोमांस खाता है।” अजय झा ने इसे ब्राह्मण समुदाय की धार्मिक भावनाओं और आस्थाओं पर सीधा प्रहार बताते हुए कहा कि उपनयन संस्कार ब्राह्मणों का पवित्र धार्मिक अनुष्ठान है, और गाय को माँ के रूप में पूजनीय माना जाता है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के झूठे और भ्रामक आरोप धार्मिक उन्माद भड़काने और समुदाय को बदनाम करने की साजिश प्रतीत होते हैं। शिकायत के साथ पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी संलग्न किया गया है। अजय झा ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लग सके।

उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की अभिव्यक्ति न केवल समाज में अस्थिरता फैलाती है, बल्कि देश की एकता और अखंडता के लिए भी खतरा बन सकती है।

अनुमंडल पदाधिकारी का जाँच करने का नोटिस

इस बीच, समाज में बढ़ते तनाव को देखते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार ने भी मामले पर संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है, ताकि किसी तरह का साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न न हो।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications