मधुबनी में केंद्रीय विद्यालय और जनहित मुद्दों पर तीन मांगें लेकर मिथिला स्टूडेंट यूनियन का एकदिवसीय धरना

मधुबनी मुख्यालय और झंझारपुर अनुमंडल में बनने वाले केंद्रीय विद्यालय के चयनित स्थान को सार्वजनिक करें प्रशासन 

मधुबनी, 11 अगस्त – मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) ने सोमवार को मधुबनी जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के सामने एकदिवसीय धरना दिया। जिला अध्यक्ष अंकित आजाद के नेतृत्व में आयोजित इस धरना में संगठन ने तीन प्रमुख मांगें रखीं—मधुबनी मुख्यालय और झंझारपुर अनुमंडल में बनने वाले केंद्रीय विद्यालय के चयनित स्थान को सार्वजनिक करना, विद्यालय के निर्माण तक अस्थायी रूप से कक्षाओं की व्यवस्था करना, और मधुबनी मुख्यालय में जनहित मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के लिए स्थायी धरना स्थल का निर्माण कराना।

धरना को संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रियरंजन पांडेय ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव से पहले मांगें पूरी नहीं हुईं तो चरणबद्ध आंदोलन शुरू होगा। पूर्व जिला अध्यक्ष राघवेंद्र रमण ने कहा कि 10 साल के संघर्ष के बावजूद सरकार ने संज्ञान नहीं लिया और हर चुनाव में केवल जुमले दिए जाते हैं, जो अब स्वीकार्य नहीं होगा।

प्रवेश झा ने आरोप लगाया कि 2018 में एमएसयू के आंदोलन के बाद राजनगर प्रखंड के परिहारपुर में 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई थी, लेकिन आज तक निर्माण शुरू नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार जिला मुख्यालय के साथ भी सौतेला व्यवहार कर रही है। नगर अध्यक्ष मयंक विश्वास, विजय श्री टुन्ना, अजय कुमार झा, गोपाल प्रत्यूष, अफताब राही समेत कई कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर बच्चों के शिक्षा के अधिकार से वंचित करने का आरोप लगाया।

धरना में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और मांगों पर जल्द कार्रवाई की चेतावनी दी।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications