बिहार में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू होगी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

बिहार में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू होगी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

पटना: –

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने घोषणा की है कि अब शिक्षक बहाली में बिहार के मूल निवासियों (Domicile) को प्राथमिकता दी जाएगी। इस निर्णय के तहत शिक्षा विभाग को भर्ती से जुड़े नियमों में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। यह नई व्यवस्था TRE-4 (Teacher Recruitment Exam-4) से लागू होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने नवंबर 2005 में सत्ता में आने के बाद से शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की बड़ी संख्या में नियुक्ति इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर की गई है। TRE-4 परीक्षा का आयोजन वर्ष 2025 में किया जाएगा, जबकि TRE-5 परीक्षा 2026 में आयोजित होगी। इसके पहले STET (Secondary Teacher Eligibility Test) भी कराया जाएगा।

इस बीच, नई डोमिसाइल नीति को लेकर पटना के गांधी मैदान में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांग है कि बिहार में होने वाली सरकारी नौकरियों में 90-95 प्रतिशत आरक्षण बिहार के निवासियों को दिया जाए। छात्रों का कहना है कि अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों की तुलना में बिहार के युवाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।

सरकार के इस निर्णय को जहां एक ओर राज्य के छात्रों ने सराहा है, वहीं इस मुद्दे पर प्रदेश की सियासत भी गरमाती दिख रही है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications