नीलाम पत्र वादों की गहन समीक्षा बैठक, प्रमंडलीय आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

नीलाम पत्र वादों की गहन समीक्षा बैठक, प्रमंडलीय आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश

मधुबनी, 04 अगस्त 2025

दरभंगा प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त कौशल किशोर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में नीलाम पत्र वादों की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आयुक्त ने जिले में लंबित मामलों की संख्या, निष्पादन की स्थिति और विभागीय कार्रवाई की प्रगति पर विस्तार से समीक्षा की।

     बैठक करते प्रमंडल आयुक्त, मधुबनी जिलाधिकारी, पुलिस. अधीक्षक…

प्रमंडलीय आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी नीलाम पत्र पदाधिकारी नियमित रूप से मामलों की सुनवाई करें और लंबित वादों को शून्य करने के लिए ठोस कदम उठाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से पुराने और बड़े बकायेदारों के मामलों को प्राथमिकता पर लेकर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया।

उन्होंने प्रभारी पदाधिकारी (नीलाम पत्र वाद) को निर्देशित किया कि पंजी 9 एवं 10 का मिलान अभियान मोड में किया जाए और सभी नोटिस व वारंट का निष्पादन समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। बैठक में 25 बड़े बकायेदारों के मामलों की भी समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा की घोषणाओं पर भी हुई विस्तृत समीक्षा

बैठक के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन परियोजनाओं को स्वीकृति मिल चुकी है, उनका कार्यान्वयन तेज़ी से कर धरातल पर लाया जाए।

इस क्रम में मधुबनी बस स्टैंड निर्माण, फुलहर स्थान का पर्यटन स्थल के रूप में विकास, जयनगर शहीद चौक के पास रेल ओवर ब्रिज निर्माण, सिंचाई एवं बाढ़ न्यूनीकरण से जुड़ी योजनाओं आदि की बिंदुवार समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को योजनाओं को तय समयसीमा में पूर्ण करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के निर्देश दिए गए।

बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी योजनाओं की अद्यतन स्थिति से प्रमंडलीय आयुक्त को अवगत कराया।

          बैठक में भाग लिए सभी वरीय अधिकारी

बैठक में पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार, प्रशिक्षु आईएएस विरूपक्ष सिंह विक्रम, एडीएम मुकेश रंजन, डीडीसी सुमन प्रसाद साह, एडीएम आपदा प्रबंधन संतोष कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, सभी एसडीओ, डीसीएलआर समेत अन्य वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications