समाजसेवी मनोज झा के सहयोग से कैंसर पीड़ित युवक को मिलेगा नया जीवन
मधुबनी:-
मधुबनी जिले के लदनिया प्रखंड अंतर्गत एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे युवक को अब राहत मिलने जा रही है। बाबुबरही विधानसभा क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी मनोज झा ने कैंसर पीड़ित इंद्रजीत कुमार राम के इलाज की जिम्मेदारी उठाई है। अभी ईलाज के लिए DMCH भेजा गया है .

बताया जा रहा है कि मधुबनी के लदनिया का रहने वाला इंद्रजीत कुमार राम लंबे समय से पैर में कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे बेहतर इलाज नहीं करवा पा रहे थे। ऐसे समय में उन्होंने समाजसेवी मनोज झा से मदद की गुहार लगाई, जिस पर झा ने तुरंत सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और इंद्रजीत के संपूर्ण इलाज का खर्च वहन करने का ऐलान किया।
मनोज झा ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमने हमेशा निसहाय और ज़रूरतमंद लोगों की मदद की है। इंद्रजीत का इलाज DMCH में करवाने के लिए भेजा गया है और अगर वहाँ बेहतर ईलाज नहीं हो पाया तो एक अच्छे और विश्वसनीय अस्पताल में करवाया जाएगा ताकि उसे जल्द से जल्द स्वस्थ जीवन मिल सके।
इंद्रजीत के परिवार ने समाजसेवी मनोज झा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जब अधिकतर लोग राजनीति के चश्मे से लोगों को देखते हैं, ऐसे समय में मनोज झा ने राजनीति से ऊपर उठकर इंसानियत की मिसाल पेश की है।
परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्हें अब एक नई उम्मीद की किरण दिख रही है और वे ईश्वर से मनोज झा के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।

स्थानीय ग्रामीणों और समाज के अन्य लोगों ने भी इस सराहनीय पहल की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि यदि हर जनप्रतिनिधि और समाजसेवी इसी तरह ज़रूरतमंदों के लिए आगे आएं, तो समाज में कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।