प्रकाशित मतदाता सूची प्रारूप को लेकर जिलाधिकारी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

प्रकाशित मतदाता सूची प्रारूप को लेकर जिलाधिकारी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

मधुबनी-01/08/2025

जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह- जिला पदाधिकारी आनंद शर्मा ने मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आज 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित मतदाता सूची प्रारूप को लेकर समाहरणालय सभा कक्ष में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दिया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2025, 24 जून से 26 जुलाई 2025 तक सभी के सहयोग से चलाया गया और आज मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया गया है, जिसकी प्रति आज सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उनके प्रतिनिधियों को उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने उपस्थित सभी मीडिया प्रतिनिधियों को अभियान के क्रम उनके सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि अर्हता तिथि 01.07.2025 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में दिनांक 24.06.2025 को मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या-3376790 थी। जबकि सत्यापन के क्रम में गणना प्रपत्र अपलोडिंग के आधार पर दिनांक 01.08.2025 को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन में कुल मतदाताओं की संख्या 3024245 हो गई है।

विधानसभावार विवरणी निम्न प्रकार है :-

1. 31-Harlakhi

दिनांक (24.06.2025) तक
पुरुष – 159780
महिला – 144419
TG – 21
कुल – 304220

ड्राफ्ट रोल के अनुसार (01.08.2025)
पुरुष – 143243
महिला – 125110
TG – 20
कुल – 268373

2. 32-Benipatti

दिनांक (24.06.2025) तक
पुरुष – 164017
महिला -148762
TG -8
कुल -312787

ड्राफ्ट रोल के अनुसार (01.08.2025)
पुरुष -149322
महिला -131546
TG -8
कुल -280876

3. 33-Khajauli

दिनांक (24.06.2025) तक
पुरुष -168735
महिला -153279
TG -4
कुल -322018

ड्राफ्ट रोल के अनुसार (01.08.2025)
पुरुष -153164
महिला -133576
TG -4
कुल -286744

4. 34-Babubarhi

दिनांक (24.06.2025) तक
पुरुष -174217
महिला -157567
TG -26
कुल -331810

ड्राफ्ट रोल के अनुसार (01.08.2025)
पुरुष -158541
महिला -138950
TG -23
कुल -297514

5. 35-Bisfi

दिनांक (24.06.2025) तक
पुरुष -180350
महिला -167383
TG -33
कुल -347766

ड्राफ्ट रोल के अनुसार (01.08.2025)
पुरुष -167645
महिला -150904
TG -30
कुल -318579

6. 36- Madhubani

दिनांक (24.06.2025) तक
पुरुष -191267
महिला -174524
TG -18
कुल -365809

ड्राफ्ट रोल के अनुसार (01.08.2025)
पुरुष -173448
महिला -154585
TG -18
कुल -328051

7. 37-Rajnagar

दिनांक (24.06.2025) तक
पुरुष -181670
महिला -166039
TG -18
कुल -347727

ड्राफ्ट रोल के अनुसार (01.08.2025)
पुरुष -159957
महिला -141105
TG -15
कुल -301077

8. 38-Jhajharpur

दिनांक (24.06.2025) तक
पुरुष -175311
महिला -161521
TG -4
कुल -336836

ड्राफ्ट रोल के अनुसार (01.08.2025)
पुरुष -163788
महिला -147289
TG -4
कुल -311081

9. 39-Phulparas

दिनांक (24.06.2025) तक
पुरुष -180287
महिला -165693
TG -21
कुल -346001

ड्राफ्ट रोल के अनुसार (01.08.2025)
पुरुष -163123
महिला -144602
TG -17
कुल -307742

10. 31-Laukaha

दिनांक (24.06.2025) तक
पुरुष -187841
महिला -173966
TG -9
कुल -361816

ड्राफ्ट रोल के अनुसार (01.08.2025)
पुरुष -171112
महिला -153090
TG -6
कुल -324208

*TOTAL*

दिनांक (24.06.2025) तक
पुरुष – 1763475
महिला – 1613153
TG – 162
कुल – 3376790

ड्राफ्ट रोल के अनुसार (01.08.2025)
पुरुष – 1603343
महिला – 1420757
TG – 145
कुल – 3024245

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व में जिलान्तर्गत कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 3360 थी, जबकि विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के पश्चात् 522 मतदान केन्द्रों के बढ़ोतरी के साथ जिलान्तर्गत अद्यतन कुल मतदान केन्द्रों की संख्या- 3882 हो गई है।

विधानसभावार विवरणी निम्न प्रकार है :-

1. विधानसभा क्षेत्र की संख्या / नाम – 31- हरलाखी
पूर्व अनुमोदित मतदान केन्द्र की संख्या – 303
युक्तिकरण के पश्चात् अद्यतन मतदान केन्द्र की संख्या- 355

2. विधानसभा क्षेत्र की संख्या / नाम – 32- बेनीपट्टी
पूर्व अनुमोदित मतदान केन्द्र की संख्या – 308
युक्तिकरण के पश्चात् अद्यतन मतदान केन्द्र की संख्या- 374

3. विधानसभा क्षेत्र की संख्या / नाम – 33- खजौली
पूर्व अनुमोदित मतदान केन्द्र की संख्या – 315
युक्तिकरण के पश्चात् अद्यतन मतदान केन्द्र की संख्या- 374

4. विधानसभा क्षेत्र की संख्या / नाम – 34- बाबूबरही
पूर्व अनुमोदित मतदान केन्द्र की संख्या – 338
युक्तिकरण के पश्चात् अद्यतन मतदान केन्द्र की संख्या- 383

5. विधानसभा क्षेत्र की संख्या / नाम – 35- बिस्फी
पूर्व अनुमोदित मतदान केन्द्र की संख्या – 336
युक्तिकरण के पश्चात् अद्यतन मतदान केन्द्र की संख्या- 384

6. विधानसभा क्षेत्र की संख्या / नाम -36- मधुबनी
पूर्व अनुमोदित मतदान केन्द्र की संख्या – 367
युक्तिकरण के पश्चात् अद्यतन मतदान केन्द्र की संख्या- 422

7. विधानसभा क्षेत्र की संख्या / नाम – 37- राजनगर
पूर्व अनुमोदित मतदान केन्द्र की संख्या – 349
युक्तिकरण के पश्चात् अद्यतन मतदान केन्द्र की संख्या- 387

8. विधानसभा क्षेत्र की संख्या / नाम – 38- झंझारपुर
पूर्व अनुमोदित मतदान केन्द्र की संख्या – 345
युक्तिकरण के पश्चात् अद्यतन मतदान केन्द्र की संख्या- 392

9. विधानसभा क्षेत्र की संख्या / नाम -39- फुलपरास
पूर्व अनुमोदित मतदान केन्द्र की संख्या – 343
युक्तिकरण के पश्चात् अद्यतन मतदान केन्द्र की संख्या- 404

 

10. विधानसभा क्षेत्र की संख्या / नाम – 40- लौकहा

पूर्व अनुमोदित मतदान केन्द्र की संख्या – 356
युक्तिकरण के पश्चात् अद्यतन मतदान केन्द्र की संख्या- 407

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि प्रारूप प्रकाशन, दिनांक 01.08.2025
दावा आपत्ति का समय, 01 अगस्त 2025 से 01 सितम्बर 2025,
विशेष कैम्प की तिथि 02.08.2025 से 01.09.2025 तक,
विशेष कैम्प का समय, 10 बजे पूर्वा0 से 05 बजे अपराह्न तक
➤ विशेष कैम्प का स्थान, सभी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय (AEROS) तथा शहरी निकाय कार्यालय यथा कार्यपालक पदाधिकारी का कार्यालय, नगर पंचायत, नगर परिषद एवं नगर निगम के अंचल कार्यालय)
ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम किसी कारणवश प्रारूप निर्वाचक सूची में शामिल नहीं है, या 01.07.2025 को अर्हता प्राप्त नागरिक स्वंय प्ररूप-6 घोषणा पत्र (Annexure D) एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ समर्पित कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि राजनीतिक दल अपने बीएलए के माध्यम से इसकी जांच करवा सकते है, अगर किसी योग्य मतदाता का नाम छूट गया है तो वह अपना नाम जुड़वाने हेतु प्रपत्र 6 में अपना दावा करेंगे। साथ ही प्रपत्र 6 के साथ एनेक्सचर D लगाना होगा। अगर किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से हट गया है तो प्रपत्र के साथ में आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं । यदि मतदाता पहचान पत्र में किसी प्रकार का सुधार करवाना तथा अपना नाम इस विधानसभा से किसी अन्यत्र जगह पर स्थानांतरित करवाना है। तो प्रपत्र 8 में आवेदन करेंगे । यदि राज्य से बाहर का व्यक्ति मतदाता सूची में नाम स्थानांतरित कर बिहार में आना चाहता है तो उसे भी प्रपत्र 8 के साथ एनेक्सचर D भरना होगा। दावा आपत्ति की अवधि में बीएलए अपने बीएलओ को एक बार में अधिकतम 10 आवेदन दे सकते हैं। लेकिन बीएलओ को फॉरवर्डिंग लेटर के साथ तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए विविध प्रपत्र में एक प्रमाण पत्र भी देना होगा कि उनके द्वारा दिया गया आवेदन पूर्णता: सही है। उन्होंने कहा कि दावा आपत्ति ऑनलाइन माध्यम से भी दाखिल करने की सुविधा उपलब्ध है जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन सूची की शुद्धता हेतु सभी का सहयोग भी अपेक्षित है।उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को इस कार्य में पूर्ण सहयोग करने हेतु आग्रह किया गया है। उक्त बैठक मे डीपीआरओ परिमल कुमार,उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत शेखर सभी मीडिया प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing