माकपा नेता जगदीश महतो का निधन

बिस्फी, मधुबनी — माकपा नेता जगदीश महतो का निधन

भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) बिस्फी अंचल कमिटी के सदस्य एवं खिखरीपट्टी के पूर्व ब्रांच सचिव कॉ. जगदीश महतो का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। उनके निधन से इलाके में शोक की लहर है।

सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि कॉ. महतो एक सच्चे कम्यूनिस्ट थे जिन्होंने मजदूरों व ग्रामीणों के हक में जीवनभर संघर्ष किया। वे पार्टी के प्रति समर्पित, मिलनसार और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे।

वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्रियां और दो पुत्र छोड़ गए हैं। शोक व्यक्त करने वालों में दिलीप झा, बाबू लाल महतो, ललित कुशवाहा, हलखोरी महतो, विनोद महतो, राजदेव महतो सहित कई नेता शामिल रहे। सीपीएम ने इसे अपूर्णीय क्षति बताया है।

 

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing