पश्चिमी कोशी नहर में नहाने के दौरान 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

*पश्चिमी कोशी नहर में नहाने के दौरान 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

*चार लाख मुआवज़ा देने की घोषणा

मधुबनी, 26 जुलाई 2025

राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चाँद टोला के समीप पश्चिमी कोशी नहर की उग्रनाथ शाखा में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। सिमरी गोठ वार्ड संख्या-03 निवासी 15 वर्षीय आदित्य कुमार, पिता श्याम सुंदर साह, की नहाने के दौरान डूबने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर लगभग एक बजे की है।

मृतक आदित्य गांव के ही तीन अन्य साथियों के साथ नहर में नहाने गया था। सभी बच्चों ने एक साथ नहर की तेज धारा में छलांग लगाई। लेकिन जहां बाकी बच्चे किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, वहीं आदित्य कुछ ही देर में लापता हो गया। साथियों ने शोर मचाकर आस-पास के ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद भारी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे की तलाश शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद आदित्य का शव घटनास्थल से करीब 20 मीटर दूर, गहरे पानी से बरामद किया गया। तत्काल उसे राजनगर पीएचसी लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही राजनगर थानाध्यक्ष सचिन कुमार एवं अंचलाधिकारी कुमार अभिषेक मौके पर पहुँचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया।

पूर्व मुखिया धीरेंद्र कुमार पासवान ने बताया कि नहर के उस हिस्से में पानी की गहराई अधिक है और पास में साइफन होने के कारण धारा भी तेज थी। इसी वजह से आदित्य गहराई में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे सीओ कुमार अभिषेक ने शोकाकुल परिजनों को ढाढ़स बंधाया और आपदा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की।

 

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing