साइबर ठगी मामले में एक शख्स गिरफ्तार, संगठित गिरोह की आशंका

साइबर ठगी मामले में एक शख्स गिरफ्तार, संगठित गिरोह की आशंका

मधुबनी, 24 जुलाई 2025

मधुबनी जिले में साइबर ठगी के एक गंभीर मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब गांधी चौक निवासी कौशल कुमार, पिता कैलाश नायक ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके साथ स्कूल फीस के नाम पर 10,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई।

पीड़ित ने बताया कि उन्हें एक साइबर कैफे से एक संदिग्ध लिंक भेजा गया, जिसके माध्यम से यह फंड ट्रांसफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जब वह एक अन्य साइबर कैफे पहुंचे, तो वहां पुनः ट्रांसफर के प्रयास के दौरान साइबर थाना मधुबनी की तत्पर टीम ने एक व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज यादव, पिता स्व. रामसहनी यादव, निवासी भैया नरपतगंज, थाना नरपतगंज, जिला अररिया के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि वह पहले भी कई साइबर ठगी की घटनाओं में संलिप्त रहा है।

पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। तकनीकी जांच में पुष्टि हुई है कि इनका उपयोग फर्जी लेनदेन और अन्य साइबर अपराधों में किया गया था। साथ ही यह आशंका भी जताई जा रही है कि यह घटना किसी संगठित साइबर गिरोह से जुड़ी हो सकती है, जिसकी सक्रियता मधुबनी समेत अन्य जिलों में भी है।

पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष, साइबर थाना मधुबनी अंकुर कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिसकर्मी मनोज कुमार, संतोष कुमार, जितेन्द्र सहनी, मेघा कुमारी, सुबोध कुमार, संगीता कुमारी, प्रमोद कुमार और नियलेश कुमार यादव शामिल रहे।

साइबर पुलिस उपाधीक्षक अंकुर कुमार ने बताया कि आरोपी के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है और मोबाइल डेटा का गहन तकनीकी विश्लेषण जारी है। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान को और तेज किया जाएगा।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing