हर घर नल जल पाइप में मोटर लगाने पर लगेगा ₹5000 जुर्माना महापौर ने दिए सख्त निर्देश, शहर भर में शुरू होगा विशेष अभियान

हर घर नल जल पाइप में मोटर लगाने पर लगेगा ₹5000 जुर्माना महापौर ने दिए सख्त निर्देश, शहर भर में शुरू होगा विशेष अभियान

मधुबनी:-

नगर निगम क्षेत्र में “हर घर नल जल” योजना की पाइपलाइन से अवैध तरीके से मोटर लगाकर पानी खींचने वालों के लिए अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। महापौर अरुण राय ने गुरुवार को एक सख्त निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया कि अब ऐसे मामलों में ₹5000 का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। महापौर ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्वों के कारण पूरे शहर में जल आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

❖ बढ़ती समस्या, घटती आपूर्ति

नगर निगम के मुताबिक, शहर के वार्ड संख्या 11, 13, 26, 27 समेत लगभग सभी वार्डों में बड़ी संख्या में लोग नल जल पाइपलाइन में मोटर जोड़कर जरूरत से अधिक पानी खींच रहे हैं। इससे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों तक जल आपूर्ति नहीं पहुंच पा रही है।

स्थानीय नागरिकों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि कुछ लोग अवैध तरीके से मोटर लगाकर पूरे मोहल्ले के जल वितरण को प्रभावित कर रहे हैं। कई वार्डों में सुबह-शाम पानी की भारी किल्लत देखी जा रही है।

❖ निगम की सख्ती, वार्ड स्तर पर टीम गठित

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए महापौर अरुण राय ने गुरुवार को नगर आयुक्त अनिल कुमार चौधरी, डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, पार्षद कैलाश सहनी, मनीष कुमार सिंह, सिटी मैनेजर राजमणि गुप्ता और स्वच्छता पदाधिकारी अमिताभ गुंजन की उपस्थिति में उच्चस्तरीय बैठक की।

इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वार्ड में टैक्स कलेक्टर, पार्षद और अन्य जिम्मेदार कर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी कि वे ऐसे लोगों की पहचान करें जो पाइपलाइन में मोटर जोड़कर पानी की चोरी कर रहे हैं।

❖ जुर्माना वसूली और कानूनी कार्रवाई

महापौर ने कहा कि इन मामलों में सिर्फ चेतावनी नहीं, तुरंत आर्थिक दंड और संभव हो तो एफआईआर भी दर्ज की जाए। जुर्माना वसूली की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया गया है।

यदि किसी भी वार्ड या मोहल्ले से पाइप में मोटर जोड़ने की सूचना मिलती है, तो नगर निगम का दस्ता मौके पर पहुंचकर जांच करेगा और प्रमाण मिलने पर सीधे कार्रवाई होगी।

❖ आम लोगों से सहयोग की अपील

नगर निगम प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जल वितरण में सहयोग करें और किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना तुरंत निगम कार्यालय या संबंधित वार्ड पार्षद को दें।

“हर घर नल जल” योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। लेकिन कुछ लोगों की स्वार्थी हरकतों के कारण इसका मकसद अधूरा रह रहा है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications