मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

 

मधुबनी, 21 जुलाई 2025 – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के तहत मधुबनी जिले के विकास को लेकर की गई नौ महत्वपूर्ण घोषणाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को प्राथमिकता देते हुए त्वरित गति से पूर्ण किया जाए, ताकि सभी कार्य समय पर शुरू और पूर्ण किए जा सकें। उन्होंने डीसीएलआर को प्रतिदिन भूमि अधिग्रहण की समीक्षा कराने का निर्देश भी दिया।

जिलाधिकारी ने मधुबनी में अंतर्राज्यीय बस अड्डा निर्माण के लिए शीघ्र एजेंसी चयन का आदेश दिया और बुडको के अनुपस्थित कार्यपालक अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं, मिथिला हाट विस्तारीकरण, कमला नदी से मरने कमला-पुरानी कमला-जीवछ नदी इंटर लिंकिंग, तथा पुरानी कमलाधार जीवछ नदी के पुनर्जीवन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि 12 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री द्वारा जिले के लिए 9 घोषणाएं की गई थीं, जिनकी स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा दे दी गई है। इसमें कमला नदी इंटर लिंकिंग (₹426.01 करोड़), कोशी नहर सुदृढ़ीकरण (₹748.13 करोड़), मिथिला हाट विस्तार (₹7.78 करोड़), अंतर्राज्यीय बस अड्डा (₹14.53 करोड़), रेल ओवर ब्रिज (₹178 करोड़), रिंग रोड (₹293.95 करोड़), औद्योगिक क्षेत्र विकास (₹2,362.5 करोड़), हवाई अड्डे को उड़ान योजना में शामिल करने की प्रक्रिया, और फुलहर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना (₹1.13 करोड़) शामिल हैं।

बैठक में अपर समाहर्ता मुकेश रंजन, एडीएम आपदा संतोष कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, डीसीएलआर मधुबनी सदर समेत सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications