रोटरी क्लब ऑफ मधुबनी मिलेनियम द्वारा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

*रोटरी क्लब ऑफ मधुबनी मिलेनियम द्वारा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

*पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल

 

मधुबनी, 20 जुलाई:

रोटरी क्लब ऑफ मधुबनी मिलेनियम ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का शुभारंभ मधुबनी शहर के गौशाला परिसर से किया गया, जहां क्लब के सदस्यों ने मिलकर 25 पौधे लगाए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. के. के. दास ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “वृक्षारोपण न केवल हमारे पर्यावरण के लिए जरूरी है, बल्कि यह हमारी भावी पीढ़ियों के लिए एक हरा-भरा और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने का भी माध्यम है। यह अभियान केवल एक शुरुआत है, हम इसे सतत रूप से आगे भी जारी रखेंगे।”

संस्था के सचिव रोटेरियन विवेक महासेठ ने इसे एक सामूहिक प्रयास बताया और कहा, “हर व्यक्ति की पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी है। इस अभियान के माध्यम से हम सभी को जागरूक कर रहे हैं कि प्रकृति की रक्षा हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।”

इस अवसर पर क्लब के अन्य सदस्यों – रोटेरियन डॉ. माला कुमारी, प्रीति पल्लवी, कोषाध्यक्ष डॉ. कौशल कुमार भारती, डॉ. प्रभात कुमार, गोपी बूबना, प्रशांत कुमार सिंह, विवेक कुमार, एस येन लाल, डॉ. रोशन कुमार, ए. एस. मिश्रा, राजीव कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

रोटरी क्लब ऑफ मधुबनी मिलेनियम का यह प्रयास न केवल शहर को हरियाली की ओर ले जाएगा, बल्कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing