लदनिया हत्याकांड: डीएम आनंद शर्मा ने पीड़िता के परिजनों से की मुलाक़ात, दोषियों को जल्द सज़ा दिलाने का भरोसा

लदनिया हत्याकांड: डीएम आनंद शर्मा ने पीड़िता के परिजनों से की मुलाक़ात, दोषियों को जल्द सज़ा दिलाने का भरोसा

 

मधुबनी: लदनिया थाना क्षेत्र में हुई मानवता को शर्मसार करने वाली जघन्य हत्या की घटना के बाद शनिवार को जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने मृतक पीड़िता के परिजनों से मुलाक़ात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुखद और अमानवीय कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।

                डीएम आनंद शर्मा परिजन से जमीन पर चटाई पर बैठकर मिलते हुए 

डीएम शर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है और दोषियों को स्पीडी ट्रायल के तहत अतिशीघ्र सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीड़िता की मां श्रीमती रामदुलारी देवी को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत ₹4,12,650 की मुआवजा राशि उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाने की जानकारी दी।

बताते दें कि कुछ दिन पहले मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक देने की अमानवीय घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक कांड को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश है।

मालूम हो कि इस हत्याकांड को लेकर लदनिया थाना कांड संख्या 241/25 के तहत SC/ST POA Act के प्रावधानों के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications